बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बहन दादी के साथ टहलने निकले डेढ़ साल के मासूम को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

बहन दादी के साथ टहलने निकले डेढ़ साल के मासूम को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

HAJIPUR : महुआ थाना क्षेत्र के कन्हौली विशनपरसी पंचायत में सुबह में टहलने के दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर से एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में मृतक के बहन और दादी बुरी तरह से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिय निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर महुआ हाजीपुर मार्ग को शव के साथ जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार कन्हौली बाजार निवासी दीपक कुमार की पुत्री और मां पुत्र प्रिंस कुमार के साथ टहलने के लिय घर से निकली थी। इस दौरान तेज रफ्तार पिकअप चालक ने ठोकर मारकर भाग निकला। इस घटना में घायल बच्चा समेत तीनों लोगों को इलाज के लिय महुआ मुकुंदपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान प्रिंस कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

इस दौरान आक्रोशित लोगों ने शव के साथ कन्हौली बाजार में सड़क जाम कर दी। सड़क जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इस दौरान स्थानीय लोगों के सहयोग से आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय सदर हॉस्पिटल भेज दिया। तब जाकर करीब दो घंटे बाद उक्त मार्ग पर यातायात सामान्य हो सकी।

Suggested News