बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनंत सिंह के खिलाफ बाढ़ कोर्ट से आज भी नहीं मिला गिरफ्तारी वारंट...पटना पुलिस शाम तक करती रही इंतजार

अनंत सिंह के खिलाफ बाढ़ कोर्ट से आज भी नहीं मिला गिरफ्तारी वारंट...पटना पुलिस शाम तक करती रही इंतजार

पटनाः मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ बाढ़ कोर्ट ने आज भी गिरफ्तारी वारंट नहीं जारी किया।विधायक के घर से एके-47 मिलने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ यूएपीए एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने बारंट के लिए बाढ़ कोर्ट में शनिवार को हीं आवेदन दिया था।लेकिन कोर्ट ने शनिवार को गिरफ्तारी का आदेश नहीं दिया।तब पुलिस यह मान कर चल रही थी कि सोमवार को हर हाल में गिरफ्तारी का वारंट मिल जाएगा।लेकिन शाम होने तक पुलिस तजार करती रही लेकिन कोर्ट ने वारंट जारी नहीं किया।

शनिवार को जब कोर्ट से वारंट नहीं मिला तो पुलिस रात में अनंत सिंह के सरकारी आवास पर छापेमारी करने पहुंच गई।लेकिन पुलिस के आने पहले हीं अनंत सिंह अपने आवास से फरार हो गए।करीब तीन घंटों की छापेमारी के बाद पुलिस खाली हाथ लौटी।लौटते समय पुलिस ने विधायक के खास सहयोगी छोटन सिंह को एक दूसरे मामले में गिरफ्तार किया।

इधर फरार हो चुके विधायक अनंत सिंह ने वीडियो जारी कर कहा है कि वे फरार नहीं हुए हैं बल्कि अपने एक बीमार दोस्त को देखने आए हैं।अनंत सिंह अपने वीडियो में यह कह रहे हैं कि वे न्यायालय का सम्मान करते हैं और 3-4 दिनों में कोर्ट में सरेंडर कर देंगे।इतना हीं नहीं अनंत सिंह ने पटना पुलिस पर हमला बोलने से नहीं चुक रहे।उन्होंने सीधे तौर पर बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह पर फंसाने का आरोप लगाया है।

इधर बाहुबली विधायक अनंत सिंह के पैतृक आवास से एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद होने के मामले में पुलिस की रेड के बाद से मोकामा विधायक फरार हैं. अनंत सिंह के मामले में एडीजी मुख्यालय का ताजा बयान सामने आया है, जिसमें एडीजी मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है.एडीजी मुख्यालय ने बताया कि अनंत सिंह के खिलाफ पुलिस साक्ष्य के आधार पर काम कर रही है. विधायक के खिलाफ पूर्वाग्रह से कार्रवाई के आरोप से उन्होंने इंकार किया है. 

Suggested News