बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाहुबली विधायक अनंत सिंह मदद के लिए जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह के पास

बाहुबली विधायक अनंत सिंह मदद के लिए जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह के पास

PATNA: मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सीएम नीतीश कुमार से मदद नहीं मिलने के बाद अब अनंत सिंह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मदद के लिए दिल्ली जाएंगे.

अनंत सिंह ने पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि इस मामले में उनकी मदद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे, लेकिन लगातार फोन करने के बाद भी नीतीश कुमार ने उनके फोन का कोई जवाब नहीं दिया. जिसके बाद अब वो दिल्ली में अमित शाह और राजनाथ सिंह से मदद की गुहार लगाएंगे.

अनंत सिंह ने  AK-47 बरामद होने के मामले में आगे कहा कि वह पूरी तरीके से निर्दोष हैं बीते 14 साल से वह अपने पैतृक गांव लदमा में रह भी नहीं रहे हैं. बावजूद इसके उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है. अनंत सिंह ने कहा कि उनके घर से बरामद AK-47 प्लांट कर उनके घर में रखा गया था. लिपि सिंह सरकार के इशारे पर ऐसा कर रही है. 

Suggested News