बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूरे बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं का आंदोलन, बढ़ा मानदेय नहीं वेतनमान के लिए संघर्ष

पूरे बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं का आंदोलन, बढ़ा मानदेय नहीं वेतनमान के लिए संघर्ष

PATNA : बिहार में आज आंगनबाड़ी सेविकाओं का आंदोलन जारी है। नियमित वेतनमान सहित अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाएं सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रही है। राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य जिलों जैसे सासाराम, बक्सर, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, कटिहार, बेगूसराय में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने जिला समाहरणालय के सामने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया है।

केंद्र के तोहफ़े के बाद भी नाराजगी

चुनावी साल के पहले मोदी सरकार ने इसी महीने देश की 8 लाख से ज्यादा आशा कार्यकर्ताओ और आगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय में इजाफ़ा किया था। सेविकाओं को मिलने वाले मानदेय में केंद्र सरकार के हिस्से में इजाफे के बाद अब सेविकाएं राज्य सरकार पर दबाव बना रही हैं। सेविकाओं की मांग है कि उनकी सेवा को स्थायी करने के साथ - साथ वेतनमान के अलावे 12 अन्य मांगे शामिल हैं।

11 सितंबर को बढ़ा केंद्रीय मानदेय

गौरतलब है की बीते 11 सितम्बर को आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से नरेंद्र मोदी ऐप एवं वीडियो लिंक के माध्यम से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने बताया कि जिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 2250 रूपये था, उन्हें अब 3500 रूपये मिलेगा। आंगनवाड़ी सहायिकाओं को 1500 रूपये के स्थान पर 2250 रूपये   देने का ऐलान किया था जो अक्टूबर से लागू होंगे।

Suggested News