बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : गुस्सा! मासूम बच्ची से रेप और हत्या की घटना पर भड़का आक्रोश, पेशेवर बलात्कारी को ऑन द स्पॉट सजा देने की मांग

BREAKING NEWS : गुस्सा! मासूम बच्ची से रेप और हत्या की घटना पर भड़का आक्रोश, पेशेवर बलात्कारी को ऑन द स्पॉट सजा देने की मांग

GAYA : बिहार के गया में नन्हीं सी बच्ची के साथ जघन्य बलात्कार करने वाले के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा है। पेशेवर बलात्कारी के खिलाफ सड़कों पर आक्रोशित लोग जमकर बवाल काट रहे हैं। गया पटना मुख्य मार्ग को जाम कर स्थानीय लोग उग्र आंदोलन कर रहे हैं। आक्रोशित लोगों की मांग है कि बलात्कारी को सरेआम सजा-ए-मौत दी जाए। 

मामला कोतवाली थाना के पंचैतीया अखाड़ा मोहल्ले से जुड़ा है, जहां चार साल की बच्ची के साथ हैवान ने जघन्य बलात्कार किया , और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी मिलती कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए गया अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज भेज दिया। चुकी रात की घटना है इसलिए लोगों का आक्रोश नहीं फूटा। उम्मीद की जा रही है कि इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ेगा। जो सही साबित हुआ। सुबह जैसे ही लोगों को घटना की जानकारी मिली, वह सड़क पर उतर आए और विरोध करना शुरू कर दिया।


 बता दें कि नन्हीं सी बच्ची के साथ हैवानियत की इंतहा पार कर देने वाली इस घटना ने हिला कर रख दिया है। इस बीच सनसनीखेज खबर यह आ रही है कि जिस बलात्कारी ने 4 साल की बच्ची के साथ जघन्य कुकृत्य किया वह पिछले बार भी एक नाबालिक बच्चे के साथ जघन्य को कृत्य किया था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब 4 वर्षीय बच्ची का मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। आसपास के रहने वाले लोगों ने बताया कि इसके पहले भी इस बलात्कारी ने एक नाबालिक बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी लाश को फल्गु नदी के बालू में दबा दिया था।  इससे पहले एक के बाद एक नन्हीं सी बच्चियों के साथ पेशेवर बलात्कारी को लोग अपने हाथों में लेकर ऑन द स्पॉट सजा देना चाह रहे हैं। पेशेवर बलात्कारी पकड़े जाने के बाद उसकी लोगों ने जमकर धुनाई कर दी थी। गंभीर अवस्था में बलात्कारी गया का जयप्रकाश नारायण अस्पताल में इलाज चल रहा है।



Suggested News