पटना में फिर हत्या, अपराधियों ने दिन-दहाड़े युवक को गोलीमारी, जमीन के विवाद में घटना को दिया गया अंजाम
PATNA : थाने के नारायणपुर फील्ड के पास गुरुवार को दिन-दहाड़े अपराधियों ने युवक को गोलियों से भून दिया। जिसे उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान नौबतपुर के समनपुरा गांव निवासी आयुष कुमार के रूप में हुई है। आयुष को तीन गोली मारी गयी। घटना की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया।
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। गोलीबारी की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल आयुष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर नौबतपुर पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जमीनी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। शुरुआती जांच में घटना में गांव के ही दो लोग के नाम सामने आ रही है। वहीं, नौबतपुर थानेदार ने कहा कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला जा रहा है। घटनास्थल से पुलिस ने गोली के खोखे बरामद किए हैं।
REPORT - SUMIT SINGH