बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बहन-बेटियों की इज्जत पर हाथ डालने का दुस्साहस करनेवाले सीधे जाएंगे यमराज के घर, यूपी में सीएम योगी ने दी सख्त चेतावनी

बहन-बेटियों की इज्जत पर हाथ डालने का दुस्साहस करनेवाले सीधे जाएंगे यमराज के घर, यूपी में सीएम योगी ने दी सख्त चेतावनी

ALIGARH : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा कानून व्यवस्था को लेकर माने जाने जाते है। योगी अदित्यनाथ अक्सर कानून का उल्लघंन करने वालो को चेतावनी देते हुए कहते है कि यूपी की कानून व्यवस्था के साथ कोई भी  किसी प्रकार से उल्लघंन करेगा तो उसे बख्शा नहीं जायेगा। आज सीएम एक कार्यक्रम में शिरकत करने अलीगढ़ पहुंचे। वहां उन्होने  कहा कि सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों के साथ भेदभाव नहीं करेंगे। गुंडागर्दी फैलाने वालों को छूट नहीं देंगे। अगर किसी ने बहन-बेटियों की इज्जत पर हाथ डालने का दुस्साहस किया तो इसका रास्ता उन्हें सीधे यमराज के घर पहुंचा देगा। 

सीएम योगी बुधवार दोपहर खैरा पहुंचे। यहां उपचुनाव होने हैं। सीएम ने 200 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सपा -कांग्रेस  पर निशाना साधते हुए  सीएम ने कहा कि सपा-कांग्रेस ने सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया था। इन्होंने अपनी योजनाओं से तुष्टिकरण की पराकाष्ठा को तोड़कर समाज का विकास रोक दिया था। बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम किया। आज भी जब देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, तब भी ये लोग वही काम कर रहे हैं।

'सबका साथ, सबका विकास' के नारे को दोहराते हुए उन्होंने कहा, “हम किसी के साथ भेदभाव नहीं करेंगे, लेकिन किसी को अराजकता और अव्यवस्था भी नहीं फैलाने देंगे। यदि कोई अराजकता के रास्ते पर चलता है तो वह रास्ता उसे यमराज के पास ले जाएगा।

विपक्षियों पर निशान साधते हुए उन्होंने कहा कि “जब कांग्रेस, समाजवादी पार्टी या बहुजन समाज पार्टी को सत्ता मिलती है तो ये लोग सामाजिक ताना बाना नष्ट करते हैं। वे अपनी तुष्टीकरण की योजनाओं के साथ समाज को विकास से दूर ले जाते हैं। इन्होंने देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने का काम किया और आज भी वे यही काम कर रहे हैं।

REPORT - RITIK KUMAR

Suggested News