बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू पर भाजपा का हमला - दोस्तों और दुश्मनों में फर्क नहीं कर सकते तो यह आपकी गलती, अपने गिरेबां में झांकें

जदयू पर भाजपा का हमला - दोस्तों और दुश्मनों में फर्क नहीं कर सकते तो यह आपकी गलती, अपने गिरेबां में झांकें

पटना। बिहार में जदयू-भाजपा के रिश्तों में जब भी सुधार होने की संभावना नजर आने लगती है, तब कुछ ऐसा हो जाता है कि इनके संबंधों पर सवाल खड़े हो जाते हैं। एक बार फिर से दोनों पार्टियों के रिश्ते नई कसौटी पर है, जिसमें दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप के दौर शुरू हो गए हैं। नीतीश कुमार के दोस्तों और दुश्मनों के फर्क नहीं कर पानेवाले मामले पर भाजपा एमएलसी नवल किशोर यादव  ने बड़ा हमला करते हुए कहा है कि आप फर्क नहीं कर सकते हैं तो आपकी गलती है। भाजपा पार्टी है, वोटर नहीं. लोगों ने वोट नहीं दिया तो खुद की गलती है। इसके लिए दूसरों को दोष देना सही नहीं है। उन्हें अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। 

हालांकि नवल किशोर यादव ने यह बातें जदयू नेता जय कुमार सिंह के उस बयान को लेकर कही थी जिसमें उन्होंने चुनाव में मिली हार के लिए भाजपा को दोषी बताया था।  जय कुमार सिंह ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने हमें वोट नहीं दिया इस पर अब भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी नवल किशोर यादव ने कहा है कि हारने और मरने वाला व्यक्ति हर वक्त अपनी हार और मरण का ठीकरा दूसरों पर फोड़ता है। 

भाजपा नेता के बयान भले ही जय कुमार सिंह के लिए दिया है, लेकिन उनके निशाने पर सीएम नीतीश कुमार हैं। नवल किशोर यादव ने कहा कि जो लोग अपने मतदाताओं को ठीक नहीं रखते हैं वहीं दूसरों पर आरोप लगाते हैं। आप अपने क्षेत्र में काम कर रहे हैं और दुश्मन-दोस्तों में फर्क नहीं कर पाए तो यह आपकी गलती है। मतदाताओं को खुश नहीं रखा, इसलिए हार का सामना करना पड़ा। जहां तक लोजपा के साथ संबंधों के आरोप की बात है तो चुनाव में यह स्पष्ट कर दिया गया था कि हमारा गठबंधन जदयू के साथ है और उसी के साथ सरकार चला रहे हैं।




Suggested News