बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी की अपील, ' बच्चों को पढ़ाइए और अधिकार के लिए संघर्ष कीजिए'

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी की अपील, ' बच्चों को पढ़ाइए और अधिकार के लिए संघर्ष कीजिए'

पटना. विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकेश सहनी बुधवार को मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा स्थित मनियारी मधौल में हिंदी दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों से अपील की कि आप सभी लोग अपने बच्चों को पढ़ाए और अपने अधिकार को लेकर संघर्ष कीजिए।

राष्ट्रीय विकास संघम् द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि आज आजादी के बाद भी हमें वह अधिकार नहीं मिला है, जिसकी चर्चा संविधान में की गई है। उन्होंने कहा कि आज आजादी के 75 साल पूरे होने पर जश्न मनाया जा रहा है, लेकिन आज भी पिछड़ों, एससी, एसटी के पास रहने को घर नहीं है। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत आरक्षण खत्म करने की साजिश रची जा रही है।

उन्होंने लालू प्रसाद, नीतीश कुमार, स्व. रामविलास पासवान के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा इन्होंने गरीबों के लिए काफी कुछ किया है, लेकिन अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि इसी लड़ाई को आगे बढ़ाना है।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने भाजपा द्वारा जंगल राज कहे जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जंगल राज कहा जाना राज्य का अपमान है। उन्होंने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि आप विरोध कीजिए, लेकिन जंगल राज कहकर राज्य का अपमान मत कीजिए।


Suggested News