बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपराधियों का तांडव,पेट्रोल पंप मालिक की गोली मार कर हत्या

अपराधियों का तांडव,पेट्रोल पंप मालिक की गोली मार कर हत्या

गोपालगंजः सीएम नीतीश कुमार कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों सड़क पर उतरने का आदेश दिए हैं।बावजूद इसके अपराधियों के आगे पुलिस की एक नहीं चल रही है।

बड़ी खबर गोलालगंज से है जहां एक पेट्रोल पंप मालिक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है।घटना भोरे थानाक्षेत्र के मुड़ाडीह पेट्रोल पंप की है जहां कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोल पंप मालिक रामाश्रय सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई है।

अपराधियों ने  पंप मालिक को गोली मार दी और आराम से भााग निकले।घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन में जुटी है।घटना की वजह क्या है यह पता नहीं चल सका है।

लेकिन इस घटना ने गोपालगंज पुलिस की चुस्ती की पोल खोलकर रख दी है।

Suggested News