बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अररिया पुलिस ने टैंकलॉरी से जब्त किया 1589 किलो गांजा, दो तस्करों को मौके से किया गिरफ्तार

अररिया पुलिस ने टैंकलॉरी से जब्त किया 1589 किलो गांजा, दो तस्करों को मौके से किया गिरफ्तार

ARARIA : अररिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये एक टैंकलॉरी में छिपा कर रखे 1589 किलो गांजा के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रूपये है। 

मामले की जानकारी देते हुये जिले के एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शानिवार को गुप्त सूचना के आधार पर जीरो माइल स्थित पेट्रोल पंप पर एक टैंक लॉरी वाहन को जब्त किया गया था। जब इसकी जांच मजिस्ट्रेट के सामने की गई तो टैंकलॉरी के अंदर छुपा कर रखें 1589 किलो गांजा को बरामद किया गया। साथ ही साथ इस मामले में दो तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

उन्होंने बताया कि गांजा असम में लोड किया गया था और इन्हें बिहार में कहीं पर सप्लाई करनी थी। दोनों  गिरफ्तार आरोपी बाप बेटे हैं जो छपरा जिले के रहने वाले हैं। एसपी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गांजे की सप्लाई कहां होनी थी। इसकी जांच चल रही है। इसको लेकर टीम भी गठित किया गया है। जल्दी इस सिंडिकेट से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट 

Suggested News