बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रूपेश की बेटी का अरमान... पापा को मारने वाले पकड़े जाएंगे तो पहली गोली मम्मा ही मारेगी !

रूपेश की बेटी का अरमान... पापा को मारने वाले पकड़े जाएंगे तो पहली गोली मम्मा ही मारेगी !

डेस्क... इंडिगो एयरलाइंस के पटना एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी हत्यारे पकड़ से दूर हैं। जांच में एसआइटी के अलावा तीन जिलों की पुलिस जुटी हुई है। बिहार के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। इस बीच सीएम ने फिर एक बार पुलिस के आला अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया है कि जल्द से जल्द सभी आरोपी पकड़े जाने चाहए। इधर, रूपेश सिंह के परिजनों की हालत समय दर समय खराब होती जा रही है। रूपेश सिंह के बच्चों की हालत को देखकर किसी को आंसू नहीं रूकते। 

वहीं, रुपेश की हत्या के 48 घंटे बाद गुरुवार को राज्यसभा सांसद सुशील मोदी, महाराजगंज से भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और छपरा विधायक डा. सीएन गुप्ता व अन्य लोग परिवार से मिलने पैतृक गांव संवरी बक्शीजी पहुंचे तो रूपेश सिंह की बेटी ने जो गले लगकर कहा उसे वहां सुनने वाले मौजूदा लोग भी खुद के आंसू को रोक नहीं पाए। 

 'अंकल...पापा को मारने वालों को पकड़ा जाएगा तो उनको पहला गोली मम्मा मारेगी। प्लीज...' पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रहे रुपेश सिंह की आठ साल की बेटी आराध्या की इस बात को सुन पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की आंखें डबडबा गईं। बेटी ने कहा कि मम्मी को देखकर वह नहीं रो रही है। वो इस बात पर रो रही है कि पापा दिन-रात लोगों की सहायता में लगे रहते थे। भला उन्हें कोई क्यों गोली मार दिया? मुझे, मेरे भाई और मम्मी को अनाथ कर दिया।

यह सब देख-सुनकर रुपेश के पैतृक घर पर मौजूद हर एक व्यक्ति गमजदा था। बाद में पूर्व डिप्टी सीएम ने बेटी को गले लगा लिया। रुपेश के पिताजी शिवजी सिंह को भी ढाढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हत्यारों को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा। अपराधियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाई जाएगी। इसके लिए राज्य की पुलिस लगी हुई है।

रुपेश के भाईयों नंदेश्वर सिंह तथा दिनेश कुमार सिंह ने मोदी से कहा कि हमें न्याय दिलाया जाए। आप एक सक्षम व्यक्ति हैं। पत्नी एवं बच्चों के भविष्य के लिए नौकरी की गारंटी दी जाए, जिससे उनका भविष्य आसान हो सके। मोदी ने कहा कि राज्य सरकार हरसंभव मदद देगी। बाद में वे रुपेश की पत्नी नीतू से भी मिले।

रुपेश के दरवाजे पर पहुंचते ही उनकी पत्नी नीतू की रोने की आवाज सबको गमगीन कर दे रही है। हरकदम पर पति का साथ देने वाली नीतू को अब अपने भविष्य की चिंता सता रही है। उन्होंने रोते हुए यह बेबसी पूर्व डिप्टी सीएम से भी बताई। उनकी बेटी पटना के प्रतिष्ठित नाट्रेडम एकेडमी तथा बेटा रेडिएंट पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। वह यही गुहार लगा रही थी कि दोनों बेटे-बेटियों की पढ़ाई इसी स्कूल में हो। इस पर मोदी ने कहा कि धैर्य से काम लें। सब कुछ अच्छा ही होगा।


Suggested News