ARWAL: अरवल पुलिस ने 12 घंटे के अंदर रामपुर चाय गांव में अपने भाई की हत्या कर भागे अभ्युक्त को गिरफ्तार कर लिया है। बीते कुछ महीनों में अरवल पुलिस ने स्मार्ट पुलिसिंग का परिचय देते हुए कई कांडों का सफल उद्भेदन किया है। वहीं कई बड़े अपराधियों एवं लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। ऐसा हीं मामला गुरुवार को शहर तेलपा ओपी के रामपुर चाय में सगे भाई जयप्रकाश सिंह ने जमीन विवाद में अपने मंझले भाई कृष्ण मुरारी सिंह की हत्या कर दी थी। और वह पत्नी समेत फरार हो गया था।
वहीं इस मामले में पुलिस ने दो अभ्युक्तों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने बताया कि कुछ महीने पूर्व मृतक कृष्णमुरारी सिंह सहित चारों भाई में गोटी लगाकर जमीन का बंटवारा की गई थी। जिसमें दलान का हिस्सा कृष्ण मुरारी सिंह के हिस्से पड़ा था लेकिन छोटे भाई जयप्रकाश सिंह उर्फ छोटू चाहता था कि दलान में हिस्सा हमको भी मिले। इसी को लेकर हमेशा विवाद हुआ करता था। गुरुवार को भी उसी दलान के विवाद को लेकर कृष्ण मुरारी सिंह एवं जयप्रकाश सिंह में झगड़ा होने लगा। जिसमें आवेश में आकर जयप्रकाश सिंह ने पत्नी से पिस्तौल मंगाकर अपने भाई को गोली मार दी।
बता दें कि, जिस हथियार से हत्या की गई वो कृष्ण मुरारी सिंह द्वारा रखा अवैध हथियार था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना के 12 घंटे के अंदर में नामजद अभियुक्त के साथ हथियार को बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा की अंनुमङल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन और पुलिस पदाधिकारी के टीम के द्वारा अथक प्रयास से यह सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 17 अगस्त के सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर कृष्ण मुरारी सिंह को गोली मारा गया था। उसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद महिला को एक बजे दोपहर में कोचहासा गांव से गिरफ्तार की गई। एसपी ने कहा की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के टीम के द्वारा 6 बजे मुख्य अभियुक्त जयप्रकाश सिंह उर्फ छोटू को करपी बाजार से गिरफ्तार किया।
वहीं सात बजे रामपुर चाय गांव घटनास्थल से दो सौ मीटर दूर पर बालू में छुपाकर रखे हथियार को भी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस प्रकार घटना में शामिल तीन अभियुक्त में से दो को गिरफ्तार की गई है। एक को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में शहर तेलपा के करपी थाना कांड संख्या 302 /23 मे प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मौके पर शहर तेलपा ओपी के अपर थाना अध्यक्ष अमित कुमार एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।