बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कड़कड़ाती ठंड में आर्यभट्ट चेतना मंच की पहल, कई जगहों पर की अलाव जलाने की व्यवस्था

कड़कड़ाती ठंड में आर्यभट्ट चेतना मंच की पहल, कई जगहों पर की अलाव जलाने की व्यवस्था

PATNA : आर्यभट्ट चेतना मंच की ओर से आज 10 दिनों से लगातार स्टेशन परिसर एवं मसौढ़ी के अन्य चौक चौराहे पर अलाव जलाया जा रहा है। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को काफी राहत महसूस हो रहा है। 


मंच की ओर से कहा गया की ठंड में आग अमृत के समान हो जाता है। इसलिए सभी सामाजिक संगठनों से आग्रह है की सब लोग मिलकर हर चौक चौराहे पर अलाव जलाने की व्यवस्था करें। इससे गरीबों को काफी राहत महसूस होगा। राहगीर, गरीब, असहाय और कमजोर तबके के लोगों को काफी राहत मिलता है। इसलिए आर्यभट्ट चेतना मंच के पदाधिकारी एवं सदस्यगण लगातार यह काम करते रहते हैं।

बताया जा रहा है की मंच की ओर से अलाव जलाने के साथ कंबल भी बांटते रहते हैं। गरीबों की सेवा में भगवान बसते हैं। लिए हम लोग सदा अलाव जलाते रहते हैं। जाड़े में गरीबों को राहत दिलाने के लिए कई कदम उठाये जा रहे हैं। 

अलाव जलाने वाले में आर्यभट्ट चेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ सुनील कुमार गावस्कर, समाजसेवी पीके भारती, समाजसेवी अशोक यादव, धनेश्वर ठाकुर, अनिकेत कुमार, सुनील कुमार, अनिकेत कुमार, अंकित कुमार, कुंदन कुमार, सनी कुमार, सागर कुमार, अंकित कुमार, कुंदन कुमार, सैनी कुमार, सागर कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Suggested News