बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिंदूरदान होते ही दूल्हे पर भड़की दुल्हन, देखी हरकत, नहीं आया पसंद तो कर दी जाने से ही इंकार...वापस लौटी बारात..

सिंदूरदान होते ही दूल्हे पर भड़की दुल्हन, देखी हरकत, नहीं आया पसंद तो कर दी जाने से ही इंकार...वापस लौटी बारात..

PATNA: राज्य में शादी से जुड़ी कई अजीबो-गरीब मामले सामने आते रहे हैं। एक ऐसा ही मामला एक बार फिर देखने को मिला है। जहां सिंदूरदान होते ही दूल्हन दूल्हे पर भड़क गई। वहीं दूल्हन इतना नाराज हुई की उसने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। जिसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। दरअसल, मामला यूपी के सोनभद्र के कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव का है।

जानकारी अनुसार दिव्यांग दूल्हे को देखकर दुल्हन ने जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से जमकर हंगामा हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। हालांकि बारात को आखिर में बिना दुल्हन के ही लौट पड़ा। दुल्हन ने सिंदूरदान के बाद दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दी। 

बताया जा रहा है कि, चंदौली जिले के देवदत्तापुर गांव से बरात आई थी। रात में शादी की सभी रस्मों को पूरा कर लिया गया। भोर में सिंदूरदान के उपरांत जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे का पैर स्पर्श किया, दूल्हे के पैर की अंगुलियों से दिव्यांग लगा। यह देख दुल्हन ने दूल्हे को रिजेक्ट कर दिया। 

वहीं दूसरी ओर जौनपुर के कुछमुछ गांव में भी आए बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात आयी बारात आई, लेकिन दुल्हन के बिना ही लौट गयी। दूल्हे के रवैये से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वाराणसी के सिंधौरा से बारात आयी हुई थी। महिलाओं के मजाक करने पर दुल्हा स्टेज से दूर जाकर बैठ गया। जिससे नाराज दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। 

Suggested News