बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहिणी आचार्य को अश्विनी चौबे ने दिया आशीर्वाद, टिकट कटने को लेकर भाजपा से नाराजगी पर खुलकर की बात

रोहिणी आचार्य को अश्विनी चौबे ने दिया आशीर्वाद, टिकट कटने को लेकर भाजपा  से नाराजगी पर खुलकर  की बात

PATNA : बक्सर लोकसभा सीट से बेटिकट हुए भाजपा सांसद  अश्विनी चौबे की पार्टी से चल रही नाराजगी अब खत्म हो गई है। आज पटना में एक कार्यक्रम के दौरान  केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने साफ कर दिया कि न तो वह नाराज हैं और न ही वह पार्टी को छोड़कर कहीं जा रहे हैं। बाबा कभी नाराज नहीं होते हैं, हम लोगों को हंसाने आए हैं, देखिए हम खुद हंस रहे हैं।

जेपी आंदोलन आंदोलन के 50 साल पूरा होने पर आयोजित होनेवाले स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर पटना पहुंचे अश्विनी चौबे ने इस दौरान लालू प्रसाद की बेटी व सारण लोकसभा से राजद की प्रत्याशी बनी रोहिणी आचार्य के साथ प्रचार करने के ऑफर को लेकर अश्विनी  चौबे ने उन्हें आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगा कि भ्रष्टाचार के जाल से बाहर आ जाओ तो और भी आशीर्वाद मिलेगा। 

तेजस्वी के घोषणा पत्र पर बोले

अश्विनी चौबे ने इस दौरान तेजस्वी यादव के घोषणा पत्र में एक करोड़ नौकरी देने की बात पर कहा भ्रष्टाचारियों और वंशवादियो को मेरी सलाह है उससे ऊपर उठो। साथ ही उन्होंने तेजस्वी को भी अपना आशीर्वाद दिया। 

बता दें कि अश्विनी चौबे मोदी सरकार 2.0 में केंद्रीय मंत्री थे। इसके बाद भी 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हे बक्सर सीट से मौका नहीं दिया। उनकी जगह पार्टी ने मिथलेश तिवारी को बक्सर लोकसभा सीट से मौका दिया।

REPORT - VANDANA SHARMA


Suggested News