बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वार्किंग ट्रैक से कुत्ते को हटाने के लिए कहना दंपत्ति को पड़ा महंगा, आक्रोशित महिला ने गो-गो कह पीछे छोड़ दिए कुत्ते

वार्किंग ट्रैक से कुत्ते को हटाने के लिए कहना दंपत्ति को पड़ा महंगा, आक्रोशित महिला ने गो-गो कह पीछे छोड़ दिए कुत्ते

DESK: देश में कुत्ते के काटने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। कभी कोई अवारा कुत्ता तो कभी कोई पालतू कुत्ता लोगों को अपना निशाना बनाते हैं। वहीं नोएडा से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पालतू कुते को जान बुझ के एक दंपत्ति के पीछे छोड़ दिया। इस घटना में कुत्ते ने पति को बुरी तरह काट कर जख्मी कर दिया है। 

दरअसल, यह मामला सेंट्रल पार्क का है। जानकारी अनुसार पार्क में सुबह सुबह एक दंपत्ति टहल रहे थे। उस दौरान पार्क में एक महिला दो कुत्तों को टहला रही थी। जब दंपत्ति ने उससे कुत्ते को हटाने के लिए कहा तो महिला ने अपने पालतू कुत्ते को गो- गो  कह कर छोड़ दिया। वहीं कुत्ते ने जब पत्नी के ऊपर हमला किया तो पति बचाव करने आया और वह इस घटना में गंभीर रुप से जख्मी हो गया। फिलहाल पति का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।

वहीं पीड़ित पति का नाम सुंदर सिंह है। पीड़ित की पत्नी ने सेक्टर -39 की पुलिस से मामले की शिकायत की है। साथ ही पीड़ित दंपत्ति ने मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सुंदर सिंह की पत्नी ने आरोप लगाई है सुबह नें टहलने के दौरान सुंदर ने आरोपी महिला से डॉग को वॉकिंग ट्रैक से हटाने के लिए कहा था। जिससे महिला आक्रोशित हो गई और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगी।

वहीं जब दंपति ने उसे लड़ाई करने से मना किया तो वह और ज्यादा आक्रोशित हो गई। और अपने पालतू कुत्तों को सुंदर की पत्नी पर छोड़ दिया। वहीं पत्नी के बचाव के लिए सुंदर बीच में आ गया। जिससे कुत्ते ने उस पर हमला करके घायल कर दिया। वहीं जोर-जोर से चिल्लाने पर वहां मौजूद अन्य लोग तेजी से आए और किसी तरह सुंदर को कुत्तों से छुड़ाया।

Suggested News