बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चरित्र प्रमाणपत्र बनाने के लिए महिलाओं की लग रही लंबी कतार, भीड़ को नियत्रित करने के लिए एएसपी अभियान संभाले मोर्चा

चरित्र प्रमाणपत्र बनाने के लिए महिलाओं की लग रही लंबी कतार, भीड़ को नियत्रित करने के लिए एएसपी अभियान संभाले मोर्चा

NAWADA जिले के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सुविधा केंद्र पर इन दिनों चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के लिए महिलाओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है। सुबह के 10 बजे से शाम 5 बजे तक सैकड़ों महिलाएं कतार में लगकर चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जुट रही है। उमस भरी गर्मी के बीच घंटों तक कतार में लगना पड़ रहा है। इस बीच आपाधापी की स्थिति भी बनी रह रही है। 

आलम यह है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एएसपी अभियान खुद मोर्चा संभाल रहे है। 

दरअसल इन दिनों आइसीडीएस में महिला पर्यवेक्षिका के 52 पदों पर बहाली को लेकर आवेदन फॉर्म जमा लिया जा रहा है। जिसमें ऑनलाइन के बाद ऑफलाइन पोस्ट करने के लिए चरित्र प्रमाणपत्र संलग्न करना पड़ता है। सुविधा केंद्र पर समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण महिलाओं को परेशानी हो रही है। 

कतार में लगी महिला मालगोदाम की राजदुलारी, हाजीपुर की रीना कुमारी, स्वीटी कुमारी, भीम बिगहा की रूपा कुमारी, बुधौल जंगल बेलदारी की पुनम कुमारी, रामपुर की किरण कुमारी, बनिया बिगहा की रूनी कुमारी, ओढ़नपुर की नीरा कुमारी ने कहा कि चरित्र प्रमाण पत्र बनाने में बड़ी परेशानी है। इन महिलाओं ने कहा कि घंटा भर से अधिक लाइन में लगना पड़ता है। कई शादीशुदा औरतों ने कहा कि वह अपने घर पर बच्चे को छोड़कर आई है। प्रशासन को व्यवस्था सुगम करनी चाहिए। इस बीच काउंटर के कर्मी विजय कुमार ने कहा कि हर रोज करीब 200-300 तक आवेदन आ रहा है। 

पुरुष वाले कतार में कम भीड़ फिर भी देरी

महिलाओं की लंबी कतार के आगे हालांकि पुरुषों की कतार छोटी है बावजूद पुरुष लोग अपने काम से काउंटर पर खड़े हैं। उन्हें भी परेशानी हो रही है। कई पुरुष दूसरे तरह के आवेदन के लिए चरित्र प्रमाण पत्र बनाने पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां व्यवस्था सही नहीं रहने से दिक्कत हो रही है।

भीड़ को नियंत्रण करने के लिए एएसपी अभियान  कुमार आलोक ने सभी महिलाओं से या अपील की है कि शांतिपूर्वक होकर अपनी कतार में खड़ा होकर आचरण बनवाए वहीं उन्होंने महिला जवान को भीड़ नियंत्रण करने के लिए ड्यूटी पर लगाया गया है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News