बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक्शन में बाढ़ एएसपी लिपि सिंह, देर रात फोर लेन पर हुड़दंग कर रहे 11 मनचलों को सिखाईं सबक

एक्शन में बाढ़ एएसपी लिपि सिंह, देर रात फोर लेन पर हुड़दंग कर रहे 11 मनचलों को सिखाईं सबक

PATNA : जिले के बाढ़ अनुमंडल की ASP लीपी सिंह इनदिनों अपने पूरे एक्शन में हैं। मंगलवार को दिन में जहां उन्होंने बालू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। वहीं देर रात फोरलेन पर हुड़दंग मचा रहे मनचलों को सबक सिखाईं। 

बाढ़ ASP लिपि सिंह बीती देर रात बख्तियारपुर फोरलेन पर पेट्रोलिंग को निकली थी। इस दौरान पांच बाइक पर सवार 11 लड़के फोरलेन पर हुड़दंग मचा रहे थे। लिपि सिंह ने फौरन सभी घेरकर हिरासत में लिया। 

बताया जा रहा कि ये सभी लड़के बर्थडे पार्टी के नाम पर फोरलेन पर हुड़दंग मचा रहे थे। जांच के दौरान कई बाइक के कागजात भी सही नहीं पाये गये। 

जांच के बाद एएसपी ने सभी लड़कों के अभिभावक को बख्तियारपुर बुलाया और जुर्माने वसूलने के साथ हिदायत देकर उन्हें छोड़ा गया। 

बता दें कि बख्तियारपुर पटना फोरलेन पर मनचले आए दिन हुड़दंग मचाते रहते है। लहरिया कट बाइकर्स फोरलेन पर अक्सर हुड़दंग करते है। जिसकी वजह से जहां यहां से गुजरने वालों को परेशानी तो होती ही है। कई बाइकर्स की यहां जान भी जा चुकी है।  

बाढ़ से रविशंकर  की रिपोर्ट

Suggested News