बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : बाढ़ जेल में प्रशासन की छापेमारी, कैदियों में मचा हड़कंप

बड़ी खबर : बाढ़ जेल में प्रशासन की छापेमारी, कैदियों में मचा हड़कंप

Patna : अभी-अभी बाढ़ अनुमंडल से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा के नेतृत्व में आज रविवार तड़के प्रशासन ने बाढ़ जेल में छापेमारी की है। अहले सुबह हुई अचानक हुई इस छापेमारी के बाद जेल के अंदर कैदियों में हड़कंप मच गया। प्रशासन द्वारा तकरीबन ढ़ाई घंटे तक जेल के चप्पे-चप्पे को खंगाला गया। 

मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4 बजे के आसपास ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा और एसडीएम सुमित कुमार नेतृत्व में जेल में छापेमारी की गई। इस दौरान बाढ़ एएसपी अम्बरीष राहुल ने दल बल के साथ जेल के भीतर विभिन्न बैरकों की लगभग ढाई घंटे तक छानबीन की। अहले सुबह हुई इस छापेमारी के बाद जेल के अंदर हड़कंप मच गया। हालांकि इस दौरान जेल के अंदर किसी प्रकार के आपत्तिजनक सामान मिलने की कोई सूचना नहीं है।  

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी जेल के अंदर प्रतिबंधित सामग्री का सेवन किया जा रहा है। उक्त सूचना को लेकर यह छापेमारी की गई। वहीं इस छापेमारी का एक कारण विधानसभा चुनाव भी माना जा रहा है। 

बता दें बाढ़ जेल में कई दुर्दांत और सजायाफ्ता कैदी बंद हैं। खासकर मोकामा, बाढ़ और बख्तियारपुर इलाके के कैदी इस जेल में भरे पड़े हैं। उनके बीच अदावत भी चलती रहती है।

Suggested News