बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : पटना में पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार, मचा हड़कंप

बड़ी खबर : पटना में पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार, मचा हड़कंप

Patna : अभी-अभी राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार हो गया है। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि गोपालपुर थाना पुलिस ने संपतचक इलाके से शराब मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद कोरोना जांच के लिए पटना के गार्डनियर अस्पताल भेजा गया था। आरोपी के साथ 3 होमगार्ड के जवान थे। जिसमे से 2 होमगार्ड के जवान शौच के लिए चले गए थे, इसी दौरान आरोपी रस्सी सरकाकर फरार हो गया।

होमगार्ड के जवान ने का कहना है कि कल शराब के मामले में चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उसे कोरोना जांच करने के बाद जेल भेजने की तैयारी थी, लेकिन आरोपी हमलोग को चकमा देकर फरार हो गया।

आपको बता दें यह कोई पहला मामला नहीं है जब पुलिस गिरफ्त से आरोपी फरार हुआ है।  बीते दिनों पटना सिटी का एक आरोपी भी इलाज के क्रम में पीएमसीएच से फरार हो गए था। हालांकि बाद में पुलिस की दविश ने आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं सिविल कोर्ट से भी पेसी के दौरान कैदी भागने में सफल हुए था। बावजूद इसके पुलिसकर्मी इस बात को गंभीरता से लेते नजर नही आते है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट


Suggested News