बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फंस गए अनंत सिंह...अब एक हफ्ते के भीतर देने होंगे करीब 2 अरब रु...नहीं तो....

फंस गए अनंत सिंह...अब एक हफ्ते के भीतर देने होंगे करीब 2 अरब रु...नहीं तो....

पटनाः मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह चक्रव्यूह में फंसकर तडप रहे हैं।चहुंओर हमले में घिरे अनंत सिंह के लिए मुश्किलें लगातार बढ हीं रही है।

अनंत सिंह की कंपनी राजनंदिनी प्रोजेक्ट प्रा. लि. को बिहार सरकार ने एक सप्ताह में एक अरब 91 करोड़ 14 लाख 79 हजार 526 रू जमा करने का आदेश दिया है।लखीसराय के खनिज विकास पदाधिकारी ने अपने 3 अगस्त के पत्र में राजनंदिनी प्रोजेक्ट कंपनी को अगले एक हफ्ते यानि 10 अगस्त तक एक अरब 91 करोड़ की राशि जमा करने का आदेश दिया है।

खनिज विकास पदाधिकारी लखीसराय ने अपने आदेश में कहा है कि कंपनी ने निविदा की शर्त संख्या-8(2) का उलंघन किया है।विभाग ने इसका दोषी पाते हुए आवेदन को रद्द कर दिया गया है।साथ हीं यह आदेश दिया जाता है कि बकाया राशि का भुगतना एक सप्ताह के अंदर जमा करें।निर्धारित अवधि में बकाया जमा नहीं करने पर बकाए रकम की वसूली हेतु नीलाम पत्र मुकदमा दायर कर दिया जाएगा।जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेवार होंगे।

बता दें कि विधायक अनंत सिंह की कंपनी ने लखीसराय जिला अंतर्गत 2015-2019 के लिए बालू घाटों की बदोबस्ती कराई थी।लेकिन कंपनी ने निविदा की शर्तों का उलंघन कर तथा बंदोबस्ती राशि एवं अन्य करों का भुगतना नहीं किए जाने के कारण बंदोबस्ती 2016 में हीं रद्द कर दी गई थी।उसके बाद डीएम ने बकाया राशि जमा करने का आदेश दिया था। 

Suggested News