बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बकरी शेड को दी रेल डिब्बे की सूरत, देखने पहुंचे मंत्री भी हुए उत्साहित, कहा - पूरे प्रदेश में होगा ऐसा ही निर्माण

बकरी शेड को दी रेल डिब्बे की सूरत, देखने पहुंचे मंत्री भी हुए उत्साहित, कहा - पूरे प्रदेश में होगा ऐसा ही निर्माण

मोतिहारी।  बिहार सरकार पूरे राज्य में गरीबों व बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार सृजन का कार्यक्रम तेजी से चलाया है वहीं रोजगार का भरपूर मौका लोगों को सरकार ने दिया है। सरकार के इस पहल से गांव गांव में लोग रोजगार प्राप्त कर रहे है। उक्त बातें बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने रविवार को बेतिया से पटना लौटने के क्रम में पहाड़पुर प्रखंड के पुर्वी सरेया पंचायत के कचहरी टोला मनरेगा योजना से बने रेल गाड़ी,हवाई जहाज़,बस आकृति की बनी बकरी शेड का निरीक्षण के दौरान कही।

वहीं मंत्री श्रवण कुमार ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार की अनोखी पहल करने के लिए मुखिया व पीओ के कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा किया गया। बस,रेल गाड़ी ,हवाई जहाज़ आकृति  देने से बकरी शेड आकर्षक का केंद्र बना है। इससे लोगो में बकरी पालन के लिए प्रेरणा जागेगी। बकरी पालन कर गांव के महिलाएं रोजगार प्राप्त कर अच्छी आमदनी प्राप्त करेगी।‌ 

वही ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इसी तर्ज पर पूरे बिहार में बकरी शेड का निर्माण कर लोगों को रोजगार दिया जाएगा। बस सेवा, रेलगाड़ी ,हवाई जहाज सेवा के मडल का निर्माण पूरे विहार में जिविका दीदीयों के द्वारा बनाया जाएगा। जिससे आकर्षित होकर बकरी पालन को लोग बढ़वा मिलेगा। वहीं लोगो को रोजगार भी मिलेगा। पंचायत के मुखिया गुड्डी देवी कार्यक्रम पदाधिकारी अजय सहाय को मंत्री ने मॉडल बकरी शेड  बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

उपस्थित जीविका समुह महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य की एनडीए सरकार गरीबों व असाहाय लोगों के रोजगार सृजन के लिए कृत संकल्प है।वहीं महिलाओं से उन्होंने ने  पंचायत में हो रहे कार्यों के बारे में बारी बारी से पुछा जिसपर महिलाओं ने सरकार के रोजगार का मौका देने की बात कही गई। कार्यक्रम पदाधिकारी अजय सहाय सहाय ने मनरेगा योजना से क्षेत्र में हुए कार्य का विधिवत जानकारी देते हुए कहा कि पुर्वी सरेया पंचायत में 01 लाख 50 हजार रोजगार के लिए अनुदान राशि दिया गया है इधर मौके पर उपस्थित मुखिया गुड्डी देवी ने अपने पंचायत के विकास के लिए एक एक कर योजनाओं को बताया गया। 

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ,पीओ व पंचायत मुखिया द्वारा संयुक्त रूप से बकरी शेड का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। वहीं तैयार बकरी शेड बकरी पालन के लिए लोगो के बीच सुपुर्द किया गया। मौके पर पंचायत के मुखिया गुडी देवी,कार्यक्रम पदाधिकारी अजय सहाय मुखिया पति चन्द्र भूषण पांडे जदयू नेता दीपक पटेल रंजन पटेल रत्नेश कुमार पांडेय चन्द्रशेखर पांडे मनरेगा कर्मी उपेन्द्र राय अनील कुमार आलोक सिन्हा दीपनारायण पांडे सहित कई लोग उपस्थित थे।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News