बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका पुलिस ने स्कार्पियो पर लोड शराब की बड़ी खेप किया बरामद, महिला सहित चार तस्करों को किया गिरफ्तार

बांका पुलिस ने स्कार्पियो पर लोड शराब की बड़ी खेप किया बरामद, महिला सहित चार तस्करों को किया गिरफ्तार

BANKA : बांका के कटोरिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड से मुंगेर जा रहे बड़ी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक महिला सहित  तीन पुरुष को गिरफ्तार किया है। वहीँ 139 बोतल विदेशी शराब के साथ एक स्कॉर्पियो गाड़ी को बरामद कर लिया। घटना मंगलवार सुबह 10:00 बजे की बताई गई।

जानकारी के अनुसार सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी से बड़ी मात्रा में झारखंड से शराब लेकर मुंगेर जा रहा था। चांदन पुलिस ने झारखंड बॉर्डर पर गाड़ी की तलाशी के लिए रोकना चाहा तो चालक गाड़ी को तेज रफ़्तार से भगाने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर चांदन पुलिस ने कटोरिया थाना अध्यक्ष को इसकी सूचना दी।

कटोरिया थाना अध्यक्ष महेश्वर राय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कटोरिया के सुल्तानगंज एवं बांका रोड  में पुलिस गश्ती बढ़ा दी। पकड़े जाने के डर से शराब तस्कर गाड़ी को तेज भगाने लगा। देवासी के पास गाड़ी का पिछला टायर खुल गया। इसके बावजूद चालक रिम पर ही गाड़ी लेकर भाग रहे थे। करीब 10 किलोमीटर तक चालक ने बिना टायर के गाड़ी को भगाया।

बांका रोड में पहले से सूचना पर कटोरिया पुलिस ने यूको बैंक के पास गश्ती वाहन को सड़क पर लगाकर गाड़ी को रोका। जिसमें 139 बोतल विदेशी शराब  बरामद किया गया। इसके साथ ही गाड़ी पर सवार मुंगेर एवं खगड़िया जिला के तीन पुरुष एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बेलहर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार एवं थाना अध्यक्ष महेश्वर राय ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता जारी कर बड़ी मात्रा में शराब जप्त का खुलासा किया। गिरफ्तार व्यक्ति में निशांत कुमार पिता लाल सिंह ग्राम भूसीचक थाना हवेली खड़कपुर जिला मुंगेर, मनखुश सिंह पिता प्रमोद सिंह ग्राम भूसीचक थाना हवेली खड़कपुर जिला मुंगेर, राहुल सिंह अंजनी सिंह ग्राम डुमरिया थाना परबत्ता जिला खगड़िया एवं तनु प्रिया पति जयराम तिवारी ग्राम कुलहड़िया थाना परबत्ता जिला खगड़िया बताया जा रहा है। वाहन को भी  जप्त कर लिया गया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। जबकि शराब तस्करों के साथ एक महिला तस्कर भी है  जिसका नाम तनु प्रिया बताया जा रहा है।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News