बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

151वीं जयंती पर बापू को नमन, छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

151वीं जयंती पर बापू को नमन, छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Ranchi  : आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती है। राष्ट्र उनकी जयंती पर उन्हें नमन कर रहा है। हालांकि इस बार कोरोना को लेकर किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है, लेकिन उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया जा रहा है। 

इसी कड़ी में रांची के छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान तिरिल सर्योदय आश्रम में उनकी 151 वी जयंती मनाई गई। इस मौके पर आश्रम स्थित उनकी प्रतिमा पर प्रतिमा पर माल्यापर्ण लोगों ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। 


रांची के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान के संरक्षक अभय चौधरी, सदस्य जे पी राय, अशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन,धर्मेंद्र गिरी, विनय सिंह, अनुज वर्मा, अनुकुल राज आदि उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू को नमन किया और उनके बताएं रास्ते पर चलने की शपथ ली। 

रांची से मो. मोईजुद्दीन की रिपोर्ट

Suggested News