बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व भाजपा का मंदिर सफाई अभियान, ऋतुराज सिन्हा ने पटना में संभाली सफाई की कमान, कांग्रेस नेताओं पर खूब बरसे

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व भाजपा का मंदिर सफाई अभियान, ऋतुराज सिन्हा ने पटना में संभाली सफाई की कमान, कांग्रेस नेताओं पर खूब बरसे

PATNA: अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होना है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। वहीं राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पीएम मोदी ने सबको सफाई अभियान चलाने का अवाहन किया है। उन्होंने कहा है कि, घर के आस-पास जितनी भी मंदिर हो उन सभी मंदिरों में सफाई अभियान चलााय जाए। वहीं भाजपा नेताओं के द्वारा यह अभियान शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा भी इस अभियान में शामिल हुए।  

ऋतुराज ने की मंदिर की सफाई

मालूम हो कि, 22 जनवरी को हम सबके आराध्य भगवान श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में हो रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से अपील की है कि 14 जनवरी से अपने आसपास के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान की गति बिहार में मिल रही है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने मंदिर में स्वच्छता अभियान को शुरू किया है। पाटलिपुत्र कुर्जी के अन्नपूर्णा सदन के बगल में महामृत्युंजय परमेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने मां से आशीर्वाद लिया। इसके बाद हाथ में झाड़ू लेकर सफाई की। उनके साथ-साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता थें।  

केवल नेहरू मॉडल क्यों फॉलो करते हैं कांग्रेसी

इसी दौरान ऋतुराज सिन्हा ने विपक्षी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस के द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को ठुकराने पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेसी नेता गलत एग्जांपल को फॉलो कर रहे हैं। 1960 में जब सोमनाथ के मंदिर का पुन निर्माण होकर तैयार हुआ तो नेहरू जी को बुलाया गया तो नेहरू जी ने सोमनाथ मंदिर में जाने से मना कर दिया था और साथ में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी जो राष्ट्रपति थे उनको भी कार्यक्रम में शामिल ना होने को कहा था। लेकिन राजेंद्र बाबू ने कहा कि मेरा राजनीति और मेरा घर्म अलग-अलग विषय है और राजेंद्र बाबू बिहार के राजेंद्र बाबू, भारत रत्न राजेंद्र बाबू जो कि एक कांग्रेसी थे वह मंदिर के उद्घाटन में शामिल हुए। ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि, कांग्रेस नेता खाली नेहरू मॉडल का क्यों फॉलो करते हैं। कांग्रेस में ही सरदार पटेल थे कांग्रेस में ही डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद थे उनके उदाहरण क्यों नहीं फॉलो करते हैं। 

जो राममंदिर के निमंत्रण का बहिष्कार करेंगे जनता उनका बहिष्कार करेगी

उन्होंने कहा कि, पुलवामा के अटैक के बाद जब हमारे सैनिकों ने जाकर अटैक किया था तो विपक्ष के लोग आर्मी पर सवाल उठने लगे। आज राम मंदिर बन रहा है तो उसके ऊपर उनकी टिप्पणी आ रही है मुझे लगता है कि वह भूल गए कि वह किस देश में है हिंदू समाज और भारत पर सवाल उठाना राम मंदिर के निमंंत्रण का बहिष्कार करना यह उनके लिए घातक साबित होगा। जो आज राम मंदिर के आमंत्रण का बहिष्कार कर रहे हैं। कल जनता उनका आविष्कार करेंगी। उन्होंने कहा कि, विपक्ष का काम है पीएम मोदी का विरोध करना। उनके कामों का विपरीत अर्थ निकालना विपक्ष का काम बन गया है। विपक्ष भूल जाता है कि मोदी का विरोध करते-करते वह कब हिंदू विरोध और भारत विरोधी बन जाता है।

Suggested News