बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में क्राइम अन कंट्रोल, मां बेटे की सोये अवस्था में पीट-पीटकर हत्या

बेगूसराय में क्राइम अन कंट्रोल, मां बेटे की सोये अवस्था में पीट-पीटकर हत्या

BEGUSARAI: बेगूसराय में क्राइम अनकंट्रोल हो गया है।हर दिन जिले से हत्या की घटनाएं सामने आ रही है। अब एक बार फिर से एक बड़ी भटना सामने आई है जहां बीती रात मां-बेटे की  पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार घटना  चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के खंजापुर गांव का है।जहां बीती रात मां-बेटा की सोये अवस्था में हत्या कर दी गई है,वहीं एक अन्य घायल है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

 घटना मे स्व. हरेराम सिंह के पुत्र 42 वर्षीय मुकेश सिंह, मां आंगनबाड़ी सहायिका 58 वर्षीय  उषा देवी की मौत हो गई है। दोनों को सिर पर हथौड़ा से वार किया गया है। जबकि मुकेश कुमार की पत्नी रत्ना देवी का इलाज बेगूसराय मे चल रहा है जहां उसकी स्थिति भी नाजुक बताई  जा रही है।घटना के बाद गांव की स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।घटना की वजह क्या है यह अबतक क्लीयर नहीं हुआ है।

Suggested News