बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर डीएम ने अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, राजस्व कर्मचारी सहित दो कर्मियों को किया निलंबित

भागलपुर डीएम ने अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, राजस्व कर्मचारी सहित दो कर्मियों को किया निलंबित

BHAGALPUR : जिले के जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय में निरीक्षण करने पहुंचे डीएम सुब्रत कुमार सेन ने दो अंचल के अधिकारियों को निलंबित कर दिया। डीएम ने बताया कि अंचल कार्यालय में प्रधान लिपिक एवं राजस्व कर्मचारी दोनों के कार्य में कमी पाई गई। दोनों को इसी कारण से निलंबित किया गया। उन्होंने कहा की प्रखंड कार्यालय में प्राइवेट लड़के कार्य करते हैं और अंचल कार्यालय में कागजात से छेड़छाड़ करते हैं। उसके बारे में भी सीओ अशोक कुमार मंडल को कहा कि यह भी शिकायत है। इस पर भी ध्यान देना है। 

वही दो महिला आरटीपीएस काउंटर पर आवेदन लेकर खडी थी। उन्होंने बताया कि ₹100 आरटीपीएस काउंटर पर लिया जाता है। आवेदन का ऑनलाइन करते हैं। जब उसकी जानकारी डीएम ने पूछताछ किया तो पता चला कि कहीं प्राइवेट में ऑनलाइन करवा करके अंचल आया था। इसका जांच किया तो उसका भी पता किया जा रहा है। उस पर भी कार्रवाई किया जाएगा। 

पुराना प्रखंड कार्यालय के अंचल अभिलेख भवन का निरीक्षण करने पहुंचा तो ताला बंद मिला तो सीओ अशोक कुमार मंडल और बीडीओ तरुण केसरी दोनों को डांट लगाई कि आप लोग कार्यालय में ताला बंद रखते हैं। ताला खोलकर रखा कीजिए। उसके बाद चाबी लाकर के ताला खोला गया। ऊपर वाले रूम के पानी की समस्या को लेकर चर्चा किया। बीडीओ तरुण केसरी एवं बीईओ राजकिशोर दोनों को कहा कि स्कूल में चापाकल की समस्या है। उसको दूर करें गर्मी में बच्चों को पीने के लिए पानी की काफी जरूरत होती है।

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट  

Suggested News