बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रियंका के 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान से जुड़ी भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी, कांग्रेस में होगी शामिल

प्रियंका के 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान से जुड़ी भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी, कांग्रेस में होगी शामिल

पटना. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी कांग्रेस में शामिल होगी. इसकी जानकारी रानी चटर्जी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दी है. उन्होंने कहा कि मैं भी प्रियंका जी के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' के साथ जड़कर एक नया अध्याय शुरू कर रही है. यूपी में विधानसभा चुनाव हो रहा है. ऐसे में रानी चटर्जी का कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस मजबूत होगी. 

रानी चटर्जी का इंस्टाग्राम पोस्ट 

कांग्रेस में शामिल होकर रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर कहा, 'एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है. प्रियंका जी के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती है' के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं. आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाक़ात हुई साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरज सिंह ठाकुर.'

रानी चटर्जी का परिचय

रानी चटर्जी का जन्म 3 नवंबर 1989 को एक मुस्लिम परिवार में साहिबा शेख के रूप में हुआ था. वह मुंबई में जन्मी और पली-बढ़ी. चटर्जी ने अपनी स्कूली शिक्षा तुंगेश्वर एकेडमी हाई स्कूल, वसई से की. रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री हैं. इनकी प्रमुख भोजपुरी फिल्मों में ससुरा बड़े पैसा वाला, सीता, देवरा बड़ा सतावेला, और रानी न. 786 है.


Suggested News