बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट पर भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट ने जताई नाराजगी, समाज की अनदेखी करने का लगाया आरोप

बिहार में बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट पर भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट ने जताई नाराजगी, समाज की अनदेखी करने का लगाया आरोप

MUZAFFARPUR : लोकसभा चुनाव 2024 के आगाज के बाद बीजेपी ने बिहार के अपने सभी 17 सीटो के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दिया है। जिसमें कई वर्तमान सांसदों का टिकट काट दिया गया है। जिसके बाद अब जहां एक तरफ वर्तमान सांसद के समर्थक के द्वारा अब लोकसभा क्षेत्र में विरोध शुरु हो गया है तो दूसरी तरफ भूमिहार ब्राह्मण को बीजेपी द्वारा नजर अंदाज किए जाने के बाद अब मुजफ्फरपुर में भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट भी नाराज हो गया है।

आज बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अजीत कुमार के नेतृत्व में आज भूमिहार ब्राह्मण फ्रंट की अहम बैठक आयोजित किया गया। बैठक के बाद बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद बीजेपी ने बिहार के अपने सभी 17 सीटो के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दिया है। जिसमे साफ़ तौर पर भूमिहार ब्राह्मण समाज को पुरी तरह से अनदेखा किया गया है। 

उन्होंने कहा की इस मामले को लेकर आज भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट की बैठक की गई है। जिसमे बीजेपी के सिर्फ नेताओं को यह संदेश दिया गया है कि अपने द्वारा जारी किया गया प्रत्याशियों की लिस्ट पर एक बार फिर से विचार करे। नहीं तो आने वाले समय में भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट एक बार फिर बोचहा विधानसभा में हुए चुनाव की तरह एक बार फिर बगावत की राह पर चल सकता है। 

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट 


Suggested News