बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING: कई राज्यों के गर्वनर बदले गये, सत्यदेव नारायण आर्य बने त्रिपुरा के गवर्नर

BIG BREAKING: कई राज्यों के गर्वनर बदले गये, सत्यदेव नारायण आर्य बने त्रिपुरा के गवर्नर

DESK: इस वक्त की बडी खबर यह है कि केंद्र सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले आठ राज्यों के गवर्नर को बदल दिया गया है। खबर के अनुसार बिहार के राजगीर से विधायक रह चुके व अभी तक हरियाणा के राज्यपाल रहे सत्यदेव नारायण आर्य को अब त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया है। जबकि रमेश बैस झारखंड के गवर्नर होंगे। रमेश बैस अभी तक त्रिपुरा के राज्यपाल थे। 

अभी तक झारखंड की राज्यपाल रही द्रौपदी मुर्मू को हटा दिया गया है। वहीं केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। इसी प्रकार मंगूभाई पटेल को एमपी व बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है। 

हरि बाबू को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है। श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। राजेंद्रन विश्वनाथन अरलेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। 



Suggested News