BIG BREAKING: बसपा सांसद अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता रद्द, शनिवार को सुनाई गई थी सजा

BIG BREAKING: बसपा सांसद अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता रद्द, शनिवार को सुनाई गई थी सजा

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बसपा सांसद अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। बता दें कि शनिवार को कोर्ट ने उन्हें चार साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद अब उनकी संसद की सदस्यता समाप्त कर दी गई है।  

दरअसल, गैंगस्टर मामले में गाजीपुर की MP/MLA कोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी और उनके भाई माफिया मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा सुनाई थी।   मुख्तार पर 5 लाख और अफजाल पर 1 लाख रुपए का जुर्माना कोर्ट ने लगा था। मुख्तार पहले से ही बांदा जेल में बंद है। इससे पहले तक सांसद अफजाल जमानत पर था।

बता दें कि  गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी को दो दिन पहले चार साल की सजा सुनाई गयी थी। जिसके बाद सोमवार को  उन्हें लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। 

बताते चलें कि, अफजाल अंसारी साल 2004 में पहली बार सांसद चुने गए थे। इसके बाद 2005 में उन्हें कृष्णानंद राय हत्याकांड मामले में जेल जाना पड़ा था। साल 2009 में उन्हें सपा से टिकट नहीं मिला तो वह बीएसपी में शामिल हो गए थे। इस बार उन्हें जीत नहीं मिली और सपा के प्रत्याशी से अफजाल चुनाव हार गए। 2017 के विधानसभा चुनाव में अफजल  बीएसपी में शामिल हो गए थे।   

Find Us on Facebook

Trending News