बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING: कोरोना संक्रमण से जूझ रहे RLD प्रमुख अजीत सिंह का निधन

BIG BREAKING: कोरोना संक्रमण से जूझ रहे RLD प्रमुख अजीत सिंह का निधन

PATNA DESK : राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह का गुरुवार को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वो कोरोना संक्रमित थे और गुरुग्राम के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। 

बता दें कि चौधरी अजीत सिंह के कोरोना संक्रमित होने की खबर कुछ दिन पहले ही आयी थी। यूपी के बागपत से सात बार सांसद रहे चौधरी अजीत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री और बड़े किसान नेता चौधरी चरण सिंह के पुत्र थे। अजीत सिंह केंद्र में कई बार मंत्री भी रह चुके थे। 

अजीत सिंह अटल बिहारी सरकार में सन 2001 से 2003 तक कृषि मंत्री तथा 2011 में यूपीए सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने यूपी के मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ा था लेकिन उनको जीत नहीं मिल सकी थी। चौधरी अजीत सिंह की गिनती पश्चिमी यूपी के बड़े नेताओं में होती थी। उनके निधन की खबर को सुनते ही प्रशंसकों, समर्थकों में शोक की लहर दौड गयी। देश-प्रदेश के विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने अजीत सिंह के निधन पर अपना शोक व्यक्त किया है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े राजनेताओं ने अपना दुख जाहिर किया है। उन्हें श्रद्धाजंलि देते हुए पीएम ने लिखा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। 




Suggested News