बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Big Breaking : नालंदा में आपसी विवाद में तीन को मारी गोली, दो की मौत, एक गंभीर घायल

Big Breaking : नालंदा में आपसी विवाद में तीन को मारी गोली, दो की मौत, एक गंभीर घायल

नालंदा. बड़ी खबर नालंदा से आ रही है। यहां आपसी विवाद में तीन लोगों को गोली मार दी गयी। इसमें दो लोगों की मौत हो गयी है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। इसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामला परबलपुर थाना इलाके के अलामा गांव का बताया जा रहा है।

जहां एक ओर पूरा देश होली की खुशियां मना रहा है। वहीं नालंदा के परबलपुर थाना इलाके के अलामा गांव में आपसी विवाद को लेकर बदमाशों ने तीन लोगों को गोली मार दी, जिससे अनिल राउत की पत्नी रेणु देवी और राजेंद्र राउत की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि आशा देवी गंभीर रूप से जख्मी है। घटना की सूचना मिलते ही परबलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है।

गांव में तनाव का माहौल देखा जा रहा है। चारों ओर चीख पुकार मची हुई है। जख्मी महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को मुख्य  सड़क पर रखकर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि वे गांव की ओर रवाना हो रहे हैं। घटना स्थल पर जाकर ही कुछ बताया जा सकता है । ग्रमीणों की माने तो गांव के कुछ युवक आपसी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए तीन लोगों को गोली मार दिया।

इसी तरह करायपरसुराय थाना इलाके के नेसरा गांव बदमाशों ने नाली गली विवाद में महिला के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी थी, जबकि हिलसा थाना क्षेत्र के नदहा गांव में बदमाशों ने घर से बुलाकर एक युवक को एसिड से जिंदा जला कर हत्या कर दी गयी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर और पुलिस पर पथराव कर कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। कई पुलिस कर्मी भी चोटिल हुए थे । पिछले दो दिनों के भीतर 4 लोगों की मौत से नालंदा रक्त रंजित हो गया है।


Suggested News