बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : मुंगेर में 8 हार्डकोर नक्सली समेत 10 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार

बड़ी खबर : मुंगेर में 8 हार्डकोर नक्सली समेत 10 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार

Munger : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में  सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ और मुंगेर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर आठ नक्सलियों समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें हार्डकोर नक्सली पुनीत मंडल और नक्सलियों को हथियार एवं गोलियों की सप्लाई करने वाला पूर्व नक्सली डब्लू चौरसिया भी शामिल है।

इस बात की  जानकारी देते हुए मुंगेर एसपी लिपि सिंह ने बताया कि 15 दिन पहले उन्हें यह गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का एरिया कमांडर बहादुर कोड़ा द्वारा खडगपुर इलाके में संगठन को विस्तार देने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा नक्सलियों के हथियार और गोलियां जुटाने की भी तैयारियां थी। 


उन्होंने बताया कि उक्त सूचना के आधार पर पिछले दो सप्ताह से पुलिस की जिला इकाई द्वारा खड़गपुर, बरियारपुर, नया रामनगर थाना क्षेत्रों में माओवादियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी और जानकारी जुटाई जा रही थी। वहीं तीन दिनों की सघन छापेमारी में 8 नक्लियों समेत 10 को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारुद बरामद किये गये है। 

लिपि सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के नाम- पुनीत मंडल, डब्लू चौरसिया, भीम तुरी, कारे खैरा, शंभू तुरी, संजय यादव, बमबम यादव, सुनील तुरी हैं।इनके पास से .315 बोर की राइफल. पॉइंट टूटू (.22) की एक राइफल, एसएलआर की  गोलियां, थ्री नोट थ्री बोर की गोलियां, एसएलआर की दो मैगजीन, एक मास्केट, एक देसी कट्टा, एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, डेटोनेटर 200 मीटर तार, सफेद रंग का संदिग्ध पाउडर, भाकपा माओवादी संगठन का लेटर पैड बरामद किया गया है।


उन्होंने बताया कि पुनीत मंडल की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है। पुनीत मंडल 20 वर्षों से माओवादी गतिविधियों में शामिल रहा है और हाल में हुए एसटीएफ के साथ मुठभेड़ मामले में दर्ज प्राथमिकी का यह नामजद अभियुक्त भी है। बाबा के नाम से मशहूर पुनीत मंडल का केवल यहां ही नहीं बल्कि पूरे खड़गपुर, बरियारपुर और नया रामनगर के इलाकों में खासा प्रभाव और दबदबा था।

Suggested News