बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : बेगूसराय में पानी में डूबने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत, घर में मचा कोहराम

बड़ी खबर : बेगूसराय में पानी में डूबने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत, घर में मचा कोहराम

BEGUSARAI : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक 13 वर्षीय बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा पूर्वी वार्ड संख्या पांच निवासी बासुदेव साह का 13 वर्षीय पुत्र राजू कुमार सड़क पर बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान 4 बच्चे सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में चले गए। बताया जा रहा है कि तीन बच्चे तो किसी तरह से बचकर निकल गए, लेकिन राजू पानी में डूब गया। 

इधर राजू के डूबन की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने उसे पानी से भरे गड्ढे में ढूंढना शुरू किया। घंटों मशक्कत के बाद लोगों ने उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए जहां पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुटी है। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News