बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 200 छात्राएं हुईं फूड पॉइजनिंग की शिकार, मचा हड़कंप

बड़ी खबर : कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 200 छात्राएं हुईं फूड पॉइजनिंग की शिकार, मचा हड़कंप

West Singhbhum : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में 200 छात्राएं फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गई है। बीमार सभी छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

बताया जा रहा है कि बीते गुरूवार की रात खाना खाने के बाद सभी छात्राओं को पेट दर्द और उल्टियां होने लगी। पहले तो विद्यालय की शिक्षिकाओं ने उपलब्ध दवा देकर ठीक करने का प्रयास किया। परंतु उस दवा से उन्हें कोई लाभ नहीं हुआ और आज सुबह तक स्थिति गंभीर हो गई। 

स्थिति गंभीर होने के बाद आनन-फानन में शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद आनन-फानन में 5 एंबुलेंस से गंभीर स्थिति में सभी छात्राओं को  सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

इधर मामले की जानकारी मिलते ही जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल ने अस्पताल पहुंच पीड़ित बच्चों से मिले एवं उचित इलाज का अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया। 

घटना के पीछे बासी खाना दिये जाने की बात सामने आ रही है। उपायुक्त ने पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर जांच का आदेश दिया है।  

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News