बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोजपा सांसद ने जेडीयू के खिलाफ खोला मोर्चा,कहा-पार्टी 143 विस सीटों पर लड़े चुनाव

लोजपा सांसद ने जेडीयू के खिलाफ खोला मोर्चा,कहा-पार्टी 143 विस सीटों पर लड़े चुनाव

PATNA : जदयू-लोजपा के बीच चल रही तनातनी के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। अब नवादा के लोजपा सांसद ने खुलेआम जदयू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नवादा सांसद चंदन सिंह ने अपनी पार्टी से बड़ी मांंग की है। लोजपा सांसद ने कहा है कि हमारी इच्छा है कि लोजपा बिहार विधान सभा के 143 सीटों पर चुनाव लड़े। 

चंदन सिंह ने कहा है कि वैसे इस बात पर फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को लेना है, लेकिन हमारे साथ-साथ पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की यही इच्छा है कि पार्टी इसबार 143 सीटों पर चुनाव लड़े। आपको बता दें कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा पहले भी कई बार इस तरह की बात की जा चुकी है। चिराग पासवान ने भी पहले कहा है कि इसबार पार्टी ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और इसके लिए उन्होंने नेताओ और कार्यकर्ताओ को तैयार रहने की बात भी की थी। 

इसके साथ ही कई मौके पर चिराग पासवान और जदयू नेताओं के बीच तल्खी भरे बयानबाजी हो चुकी है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के.सी त्यागी ने तो यहां तक कह डाला है कि हमारा गठबंधन बीजेपी के साथ है लोजपा के साथ नही.चिराग पासवान ने कल ही पार्टी के सांसदों और पूर्व सांसदों के साथ बैठक की थी।बैठक में सभी नेताओं ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि पार्टी 143 सीटों पर चुनाव लड़े. 



Suggested News