बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : अब आधार में अपनी जानकारी आसानी से करें अपडेट, सरकार ने किए ये बड़े बदलाव

बड़ी खबर : अब आधार में अपनी जानकारी आसानी से करें अपडेट, सरकार ने किए ये बड़े बदलाव

NEWS4NATION DESK : आधार कार्ड में अब आप आसानी से आपनी जरूरी जानकारियों में बदलाव आसानी से कर सकते है। आधार में जरुरी जानकारियां अपडेट या बदल सके इसके लिए सरकार कई प्रयास कर रही थी। बुधवार को जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है कि अब आधार पर दर्ज पता आसानी से बदला जा सकेगा।

अब जो लोग अपना केवाईसी के लिए आधार नंबर दे रहे और पता कोई और देना चाहते हैं, जो आधार कार्ड पर लिखे पते से अलग है तो एक self declaration देकर अपना दूसरा पता दे सकेंगे।
 
 बताया जा रहा है कि यह बदलाव मनी लांड्रिंग रोकथाम नियम में संशोधन के जरिये किया गया है। इसके तहत अगर कोई व्यक्ति पहचान के लिए आधार नंबर के साथ केंद्रीय पहचान आंकड़ा कोष से भिन्न पता मुहैया कराना चाहता है तो उसे इसकी अनुमति दी गई है। वह इस संबंध में संबंधित संस्थान को स्वयं घोषणा दे सकता है।

बता दें कि पता बदलने से संबंधित नियम में बदलाव करने की लंबे समय से मांग की जा रही थी।

सरकार के इस फैसले से माइग्रेंट वर्कर्स को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक माइग्रेंट वर्कर्स जहां रहते हैं उन्हें बैंक खाता खोलने में दिक्कत होती थी, क्योंकि आधार पर पता उनके घर का होता था और काम किसी दूसरे शहर में करते थे।

उनके पास आधार पर उनके मूल निवास का पता रहता है, लेकिन अपने उस वर्तमान पता पर बैंक खाता खोलना चाहते हैं, जहां वे काम के सिलसिले में रह रहे होते हैं। लोगों के आधार में उनका आवासीय पता हो सकता है और वे वर्तमान पता के रूप में काम का पता देना चाहते हैं। कई ऐसे मामले हैं जहां लोग केवाईसी के लिए आधार में दर्ज पता से इतर वह पता देना चाहते हैं जो उनके लिए ज्यादा जरूरी होता है।

Suggested News