बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ब़ड़ी खबर : छपरा में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, चाचा पर लगा आरोप

ब़ड़ी खबर : छपरा में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, चाचा पर लगा आरोप

CHAPRA : सारण जिले से एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि आरोप चाचा पर लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले मढ़ौरा में एक पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। बच्ची के परिजनों के अनुसार घटना को रिश्ते में चाचा लगने वाला चंदन कुमार नामक शख्स ने अंजाम दिया है। 

इस बावत मढ़ौरा थाना में मामला दर्ज कराया गया है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। 

वहीं घटना में गंभीर रुप से घायल बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विवेकानंद की रिपोर्ट


Suggested News