बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा को आज मिलेगा नया स्पीकर, अवध बिहारी चौधरी संभालेंगे सदन की जिम्मेदारी

बिहार विधानसभा को आज मिलेगा नया स्पीकर, अवध बिहारी चौधरी संभालेंगे सदन की जिम्मेदारी

PATNA : विजय कुमार सिन्हा के इस्तीफे के बाद आज बिहार विधानसभा को नया स्पीकर मिल जाएगा। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे। गुरुवार को उनका एकमात्र नामांकन हुआ। ऐसे में आज उन्हे स्पीकर की कुर्सी के लिए शपथ दिलाई जाएगी। बता दें कि पिछले दिनों पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए उनका चयन किया था और पार्टी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर भी लगी थी।


लालू प्रसाद के करीबी हैं चौधरी

अवध बिहारी चौधरी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी हैं और उनके पसंदीदा नेताओं में उनकी गिनती होती है। पार्टी में उनके नाम पर सबकी सहमति थी। चौधरी आरजेडी के दूसरे विधानसभा अध्यक्ष होंगे। अपने स्थापना काल के 25 सालों में आरजेडी को दूसरी बार स्पीकर पद का मौका मिला है। इससे पहले देवनारायण यादव आरजेडी से विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे 1995 से 2000 तक विधानसभा स्पीकर के पद पर रहे। आरजेडी का गठन 1997 में हुआ था, तब यादव आरजेडी के स्पीकर हो गए। इसके बाद साल 2000 से 2005 तक आरजेडी के समर्थन ने कांग्रेस के सदानंद सिंह स्पीकर हुए।  

इससे पहले मंगलवार को विधान परिषद के नए सभापति के लिए देवेश चंद्र ठाकुर का निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। उन्होंने पांच साल से प्रभारी सभापति अवधेश नारायण सिंह का स्थान लिया था। वहीं विधानसभा स्पीकर के लिए सदन का सत्र भी एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया था।


Suggested News