बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव के पहले बिहार सरकार ने खोला पिटारा, आंगनबाड़ी कर्मियों, विकास मित्रों और तालिमी मरकज के मानदेय में वृद्धि

लोकसभा चुनाव के पहले बिहार सरकार ने खोला पिटारा, आंगनबाड़ी कर्मियों, विकास मित्रों और तालिमी मरकज के मानदेय में वृद्धि

PATNA : बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 एजेंडों पर मुहर लगी है। लोकसभा चुनाव के पहले बिहार सरकार ने अपना पिटारा खोल दिया है। बिहार के विकास मित्रों को अब 12500 रुपये मानदेय मिलेगा। पहले विकास मित्र को 10 हजार मिलते थे जिसे अब बढ़ाकर 12500 रुपये किया गया है। इसके साथ ही शिक्षा सेवकों और तालिमी मरकज के मानदेय में भी वृद्धि की गई है। इस अब 8 हजार से बढ़ाकर 10 हजार प्रतिमाह किया गया है। आंगनबाड़ी सेविका की मानदेय में भी वृद्धि की गई है। आंगनबाड़ी सेविका के मानदेय में 25 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है।

रसोइया को अब 1500 रुपये मानदेय मिलेगा। पहले रसोइया को 1250 रुपये मिलता था इसे बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया है। कैबिनेट ने मजरुल हक विश्वविद्यालय को 10 करोड़ और जगजीवन राम संसदीय शोध संस्थान  को 1 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

पत्रकार पेंशन नियमावली 2019 की मंजूरी भी दी गई है। 20 वर्ष की सेवा करने पर पत्रकारों को 6 हजार रुपये का पेंशन मिलेगा। इसके अलावा कैबिनेट ने छठे राज्य वित्त आयोग के गठन को मंजूरी दी है।

अब सभी माननीय को एयर एम्बुलेंस की सुविधा मिलेगी। सभी विधायकों को आपातकाल में एयर एम्बुलेंस की सुविधा मिलेगी। 

Suggested News