बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कैबिनेट ने बेली रोड का नाम दो बार बदला,फिर भी आमलोगों की बात छोडिए सरकार अपने सचिव के मुंह से भी नहीं निकलवा पा रही 'नेहरू पथ'

बिहार कैबिनेट ने बेली रोड का नाम दो बार बदला,फिर भी आमलोगों की बात छोडिए सरकार अपने सचिव के मुंह से भी नहीं निकलवा पा रही 'नेहरू पथ'

PATNA: राजधानी पटना की महत्वपूर्ण सड़क बेली रोड का नाम बदलकर पहले जवाहर लाल नेहरू पथ किया गया।फिर दूसरी बार उस नाम को बदल कर नेहरू पथ किया गया ताकि लोग बेली रोड की जगह नेहरू पथ बोलें।तर्क यह दिया गया कि जवाहर लाल नेहरू पथ नाम बहुत बड़ा है।लिहाजा लोगों को बोलने में परेशानी होती है।लिहाजा उस नाम को छोटा कर नेहरू पथ कर दिया गया।

बिहार कैबिनेट ने बेली रोड का दूबारा बदला नाम

बिहार कैबिनेट ने बेली रोड जिसे जवाहर लाल नेहरू पथ कहते हैं उसका नाम बदलकर नेहरू पथ कर दिया।25 सितंबर को नाम के बदलाव पर नीतीश कैबिनेट ने मुहर भी लगा दी।बावजूद इसके आमलोगों की बात छोड़िए खास लोग जिन पर महती जिम्मेदारी है वे हीं अभी भी नेहरू पथ की जगह बेली रोड से संबोधन कर रहे।

नगर विकास के सचिव आज भी बेली रोड से हीं कर रहे संबोधित

दरअसल आज बुधवार को नगर विकास विभाग की प्रेस कांफ्रेंस आयोजित थी।विभाग के सचिव आनंद किशोर विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे थे।वे जब बेली रोड़ यानि नेहरू पथ के बारे में मीडिया में जानकारी दे रहे थे तो उन्होंने भी नेहरू पथ की जगह बेली रोड कह कर हीं संबोधित किया।नगर विकास विभाग के सचिव आनंद किशोर ने एक बार भी नेहरू पथ नहीं कहा बल्कि बेली रोड कह कर हीं संबोधित करते रहे।

सीएम नीतीश भी कई बार कर चुके हैं जिक्र

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा से लेकर अपने कई कार्यक्रमों में पहले कह चुके हैं कि बेली रोड का नाम बदल दिया गया है।बावजूद इसके नेता से लेकर अधिकारी तक बेली रोड हीं कहते हैं। बेली रोड का नाम जवाहर लाल नेहरू पथ होने की वजह से कहा जाता था कि नाम बड़ा होने की वजह से बोलने में परेशानी होती है। इसके बाद अब सरकार ने नाम भी छोटा कर नेहरू पथ कर दिया है।बावजूद इसके आम लोगों की बात छोड़िए वरिष्ठ अधिकारी हीं अब भी बेली रोड से हीं संबोधित कर रहे।

Suggested News