बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष का बयान विपक्षी एकता के लिए नुकसानदेह - उदय नारायण चौधरी

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष का बयान विपक्षी एकता के लिए नुकसानदेह - उदय नारायण चौधरी

PATNA :  लोकतांत्रिक जनता दल के नेता और पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष का बयान विपक्षी एकता को कमजोर करने वाला है।

बीजेपी को हटाना सबसे बड़ा मुद्दा है, सीट नहीं

उदय नारायण चौधरी ने कहा कि देश का संविधान संकट में है। सत्ता निरंकुश हो गयी है। जो सरकार के खिलाफ बोल रहा है, उसको निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा को हटाये बिना लोकतंत्र की रक्षा नहीं हो सकती। विपक्षी दलों के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है केन्द्र से भाजपा को और बिहार से नीतीश कुमार को हटाना। इसके लिए सभी दलों को एकजुट होना पड़ेगा। लेकिन बिहार कांग्रेस के नये अध्यक्ष का बयान विपक्षी दलों की एकता के लिए नुकसानदेह है। उनका यह कहना कि गठबंधन मजबूरी में कर रहे हैं, कहीं से भी उचित नहीं है। अभी भाजपा को हटाना सबसे बड़ी चुनौती है। अभी रणनीति यह बननी चाहिए कि भाजपा को कैसे हराएंगे। इस लिए गठबंधन में शामिल दल सीट की बजाय भाजपा को हराने की रणनीति पर चर्चा करें। 

 

मदन मोहन जा ने कहा था, कांग्रेस याचक नहीं

शुक्रवार को पदभार संभालने के बाद बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा था कि हम गठबंधन में हैं लेकिन याचक नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया था कि अब कांग्रेस सीट के लिए कोई याचना या मानमनौव्व्ल नहीं करेगी। सम्मानजनक तरीके से उसके साथ शेयरिंग पर बात होनी चाहिए।

Suggested News