बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: शर्मनाक! संपत्ति हड़पने के लिए चाचा बना हैवान, भतीजी को जिंदा जलाया

BIHAR CRIME: शर्मनाक! संपत्ति हड़पने के लिए चाचा बना हैवान, भतीजी को जिंदा जलाया

NALANDA: नगरनौसा थाना इलाके के शाहपुर गांव एक बड़ी खबर आ रही है, जहां संपत्ति हड़पने के लिए महिला को जिंदा जला दिया गया। परिजन हत्या का आरोप मृतका के चाचा और उसके पुत्र पर लगा रहे हैं। 

मृतका की पहचान सरमेरा थाना इलाके के इसुआ गांव निवासी विनोद कुमार की 50 वर्षीय पत्नी विभा देवी के रूप में की गई है। मृतका के पुत्र ने बताया कि उनके मायके में शादी समारोह था। उसी में वो शामिल होने के लिए शाहपुर गांव आयी थी। करीबसाल 2003 से ही विभा देवी के उनके चाचा से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद को खत्म करने के मकसद से मायके में विभा देवी को अकेला पाकर चाचा और उसके सहयोगियों ने उसे जिंदा जला दिया। सुबह काफी देर तक जब विभा देवी ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो लोगों को अनहोनी का शक हुआ। लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो घर में अधजला शव पड़ा था। 

वीभत्स तरीके से जले हु शव को देखकर परिजन सिहर गए और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष नारद प्रसाद नारद मुनि सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद में महिला की हत्या की बात गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Suggested News