बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: अपराधियों का गढ़ बना NH-30, सरेराह फाइनेंस कर्मी को गोली मारी, मोबाइल और बैग लेकर फरार

BIHAR CRIME: अपराधियों का गढ़ बना NH-30, सरेराह फाइनेंस कर्मी को गोली मारी, मोबाइल और बैग लेकर फरार

PATNA CITY: बिहार में लगातार अपराधी पुलिस पर भारी पड़ते दिख रहे है। एक के बाद बढ़ती वारदात पुलिस को चुनौती के समान लग रही है। इसी बीच बात करेंगे पटना से गुजरने वाले NH-30 की, जो सुनसान रहने के कारण अपराधियों के गढ़ के रूप में तब्दील हो रहा है। थोड़े-थोड़ दिनों में NH-30 के किनारे कुछ ना कुछ आपराधिक घटनाएं होती ही है।

आपको बता दें कि राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के NH-30 कसारा के पास अपराधियों ने एक फाइनेंस कर्मी को गोली मार दी है। मामले में यह बताया जा रहा है कि दानापुर का रहनेबाले गौरव भारत फाइनांस में कर्मचारी थे। वह सुबह करीब 10 बजे फतुहा की तरफ जा रहे थे। तभी कसारा के पास एक ही बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रोका और उनके पैर में गोली मार दी। उसके बाद गौरव का बैग और मोबाइल लेकर अपराधी फरार हो गए। गौरव को घायलावस्था में इलाज़ हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जिंदा कारतूस और एक खोका बरामद किया है। हालांकि गौरव के बैग में नगद राशि थी या नहीं इसके बारे में गौरव से पूछताछ पर ही पता चल पाएगा। दिनदहाड़े घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Suggested News