बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक माह से जेल में सजा काट रहे बंदी की संदिग्ध मौत, जेल प्रशासन ने बनाया तबीयत खराब होने का बहाना

एक माह से जेल में सजा काट रहे बंदी की संदिग्ध मौत, जेल प्रशासन ने बनाया तबीयत खराब होने का बहाना

सासाराम। (Bihar Crime) खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र से है। जहां बिक्रमगंज के जेल में बंद एक बंदी 22 वर्षीय बिट्टू कुमार की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। बताया जाता है कि बिट्टू कुमार की अचानक तबियत बिगड़ी तो उसे इलाज के लिए बिक्रमगंज के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बिट्टू की मौत हो गई।

 घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। बिट्टू एक महीना से जेल में बंद था। बिट्टू का अपने किराएदार के साथ विवाद था। जिसमें मुकदमा हुआ था। वह एक माह से जेल में बंद था। वह बघेला के संजय चौधरी का पुत्र था। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया।

मामले में मृतक के परिजनों ने बताया उसके खिलाफ लगभग सात आठ महीने पहले किराएदार ने केस किया था, जिसमें एक माह पहले पुलिस अचानक पहुंच गई और उन्हें गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया। जेल से अचानक कॉल आया कि बिट्टू कुमार की तबीयत खराब है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जब हम वहां पहुंचे तो बताया गया कि उनकी मौत हो गई।


Suggested News