बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME : लॉकडाउन के सन्नाटे में गूंजी गोलियों की आवाज, प्रॉपटी डीलर को घर से बुलाकर बदमाशों ने कर दी हत्या

BIHAR CRIME :  लॉकडाउन के सन्नाटे में गूंजी गोलियों की आवाज, प्रॉपटी डीलर को घर से बुलाकर बदमाशों ने कर दी हत्या

PATNA : कोरोना के कहर और LOCKDOWN के बीच सोमवार की देर शाम पटना में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। रामकृष्णानगर के खेमनीचक गोलकी मोड़ के रात करीब आठ बाजे बाइक सवार बदमाशों ने 37 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर सुनील वर्मा को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, अपराधी भाग चुके थे। हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रामकृष्णा नगर पुलिस को दी। पुलिस के सहयोग से निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।  मूलरूप से नालंदा का रहनेवाला सुनील रामकृष्णानगर में ही रहता था।पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके से चार खोखे भी जब्त किये गये हैं। हत्या का कारण देर रात तक स्पष्ट नहीं हो सका था। पुलिस मामले की जांच करते हुये फरार अपराधियों तक पहुंचने के प्रयास में छापेमारी कर रही है।

घटना करीब रात आठ बजे की है। बताया जाता है कि बदमाशों ने उसे घर से बुलाकर गोली मारी है। प्रत्यक्ष दर्षियों ने बताया कि घटना घर से कुछ ही दूरी पर हुई है। बाइक सवार अपराधी थे। बाइक सवार अपराधियांे ने अचानक सुनिल वर्मा पर पिस्टल तन दी। हालांकि इस दौरान वह भागने का प्रयास किया। लेकिन अपराधियों ने एक के बाद एक कर आधा दर्जन राउंड गोलियां चलायी गयी। अचानक गोली चलते ही रात को खाना खाकर टहल रहे लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया था। अंधेरे का फायदा उठाते हुए अपराधी आराम से फरार हो गया। सभी अपराधी हेल्मेट व मास्क लगाये हुए थे। पुलिस जांच में पता चला है कि सुनील वर्मा के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। अदावत में गोली मारने की बात सामने आ रही है। 

घर से कुछ दूरी पर हुई वारदात
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना घर से कुछ ही दूरी पर हुई है। बाइक सवार अपराधी थे। बाइक सवार अपराधियों ने अचानक सुनील वर्मा पर पिस्टल तान दी। हालांकि इस दौरान वह भागने का प्रयास किया, लेकिन अपराधियों ने एक के बाद एक आधा दर्जन राउंड गोलियां चलाईं। अचानक गोली चलते ही रात को खाना खाकर टहल रहे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए अपराधी आराम से फरार हो गए। वहीं रामकृष्णा नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि छोटा मोटा प्रोपट्री डीलर था। हत्या किस लिए हुआ है यह अभी स्पस्ट नहीं हो पाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।


Suggested News