बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: बारात में गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

BIHAR CRIME: बारात में गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के योगापट्टी थाना क्षेत्र के महाबीरपुर पिपरा नौरंगिया में DJ पर बज रहे भोजपुरी गाने को लेकर दो समुदाय में बीच हुई हिंसक झड़प। गौरतलब है कि सोमवार की रात गांव के प्रभु प्रसाद की बेटी की बारात आई थी। उसी समय गांव के कुछ उपद्रवियों ने बैंड बाजा वाले को भोजपुरी गाना बंद करने को कहा। बैंड बाजा बंद नही होने पर DJ के बॉक्स में दूसरे पक्ष ने तोड़फोड़ शुरू कर दी।

वही गांव के अन्य लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उपद्रवी लगातार प्रहार करते रहे। इस मारपीट औक झड़प में रामबाबू, देव पासवान, रघुनाथ पासवान, कलीम अंसारी, शकील सहित दर्जनों लोग दोनो पक्ष के घायल हो गए। इनमें से एक शख्स की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर योगापट्टी पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया। हालांकि गांव में अब भी हालात तनावपूर्ण है। स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए फिलहाल गांव में पुलिस कैंप कर रही है। 

घटना की पुष्टि करते हुए योगापट्टी थानाध्यक्ष ने बताया की बारात मे डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों मे हिसंक झडप हुई थी। जिसमें दोनो पक्षो से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए योगापट्टी अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं दोनो पक्षो से पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा दोनों पक्ष की तरफ से आवेदन दिया गया है, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया है। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

Suggested News