बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जानकी नवमी पर अवकाश घोषित करने वाला बिहार पहला राज्य, जन्मस्थली पुनौरा धाम का होगा विकास- सुशील मोदी

जानकी नवमी पर अवकाश घोषित करने वाला बिहार पहला राज्य, जन्मस्थली पुनौरा धाम का होगा विकास- सुशील मोदी

पटना. बिहार पहला राज्या है, जहां जानकी नवमी पर अवकाश घोषित किया गया है। यह बात बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कही है। उन्होंने जानकी नवमी पर अवकाश को लेकर एक के बाद एक दो ट्वीट किये। इसमें उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने जानकी नवमी पर अवकाश घोषित किया। ऐसा करने वाला बिहार पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि जानकी के जन्मस्थली पुनौरा धाम का विकास भी किया जाएगा।

सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, बिहार पहला राज्य है, जहाँ जानकी नवमी पर राजकीय अवकाश घोषित किया गया। राज्य सरकार के अनुरोध पर सीतामढी में माता जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम को रामायण परिपथ में शामिल किया गया है। पुनौरा धाम के विकास के लिए राज्य सरकार ने 36 करोड़ 86 लाख की योजना भेजी है। पर्यटन मंत्रालय इसे प्रशाद योजना के तहत और विस्तृत रूप दे रहा है।'

'एनडीए सरकार ने एक ओर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की बाधाएँ दूर कीं, वहाँ भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है और दूसरी ओर कई दशक बाद बिहार के जयनगर से जनकपुर धाम को जोड़ने वाली ट्रेन सेवा फिर से शुरू की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयनगर-जनकपुर धाम के बीच आधुनिक ट्रेन सेवा की शुरुआत कर सीमांचल की जनता की आकांक्षा पूरी की। इससे भारत-नेपाल संबंध और मजबूत होंगे।'

Suggested News